{"_id":"6aa0669bb83deb829f0464cd","slug":"salol-school-triumphs-in-kabaddi-kangra-news-c-95-1-kng1037-254643-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कबड्डी में सलोल स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कबड्डी में सलोल स्कूल ने मारी बाजी
Wed, 09 Sep 2026 02:38 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
कांगडा में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में नीशू मोंगरा का स्वागत करता स्कूल स्टाफ़। स्रोत: आयोजक
- फोटो : 1
कांगड़ा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोल में आयोजित अंडर-19 गर्ल्स ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हुई।
कबड्डी के फाइनल में सलोल ने रानीताल को हराकर खिताब अपने नाम किया। रानीताल की टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में एपीएमसी जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मोंगरा ने बतौर मुख्यातिथि खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
नरेंद्र सिंह मोंगरा ने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार कई कदम उठा रही है।
इस दौरान उन्होंने स्कूल मैदान के समतलीकरण और सौंदर्यीकरण, दो कमरों और हैंडपंप लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुमन कुमार धीमान, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह और प्रमोद सहित अन्य मौजूद रहे।