फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   National football player Sagar, famous by the name of Gabbar, lost the battle of life due to illness

Kangra: गब्बर के नाम से मशहूर फुटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सागर बीमारी से हार गए जिदंगी की जंग

Mon, 21 Apr 2025 12:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Mon, 21 Apr 2025 12:49 PM IST
सार

फुटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सागर की मौत हो गई। उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
National football player Sagar, famous by the name of Gabbar, lost the battle of life due to illness
फुटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी सागर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के झुलाड़ निवासी 20 वर्षीय सागर कुमार उर्फ गब्बर की निधन की खबर ने न केवल परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है, बल्कि पूरे फुटबाल जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। सागर की मां, सीमा देवी और बहन के लिए यह दुख का समय अत्यधिक कठिनाई से भरा है। चार साल पहले अपने पति को खोने वाली सीमा देवी, अब अपने बेटे को खोने के दुख में डूब चुकी हैं। सागर कुमार, जो कांगड़ा जिले का प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी था, ने अपनी जीवन यात्रा में कई उपलब्धियां हासिल की थीं। वह शाहपुर फुटबाल अकादमी का सदस्य था और राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ चुका था लेकिन हाल ही में, उसे ब्रेन ट्यूमर की गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ा था। करीब 10 दिन पहले ही चंडीगढ़ के पीजीआई से इलाज चल रहा था और बाद में उसे टांडा अस्पताल रेफर किया गया था। शनिवार की रात सागर का निधन हो गया।

विज्ञापन


गब्बर के नाम से था मशहूर
सागर को लोग गब्बर के नाम से जानते थे। वह हर मैच में अपनी बेहतरीन खेल क्षमता से अपने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देता था। उसके खेल में एक अलग ही जोश था, जो दर्शकों और विरोधी टीमों को मंत्रमुग्ध कर देता था। जिला फुटबाल के अध्यक्ष राकेश चौहान बताते हैं कि गब्बर का नाम मैदान में गूंजता था और उसकी उपस्थिति से मैचों में रोमांच बना रहता था।
विज्ञापन


मां के सपने रहे गए अधूरे
सागर की मां सीमा देवी और बहन के लिए इस दुख की घड़ी अत्यधिक कठिन है। चार साल पहले अपने पति जरम सिंह को खो चुकी सीमा देवी अब अपने बेटे की सफलता और आगे बढ़ने की उम्मीदें पाल रही थी लेकिन यह उम्मीदें अब चूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबाल जगत सन्न
सागर के निधन पर फुटबाल जगत से जुड़े कई प्रमुख लोग शोक व्यक्त कर चुके हैं। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, राकेश चौहान, अश्वनी बिल्ला, विजय लगवाल और फुटबाल अकादमी के सदस्य सागर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।


10 दिन पहले ही पता चली थी बीमारी
सागर को ब्रेन ट्यूमर की बीमारी करीब 10 दिन पहले ही ट्रेस हुई थी और उसका चंडीगढ़ में उपचार चल रह था। भले ही सागर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा के दम पर जीतता था लेकिन वह इस जिंदगी की जंग से हार गया और शनिवार की रात टांडा में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed