{"_id":"695ba8759ecc92b69100d3ba","slug":"sada-shiv-club-of-haryana-wins-volleyball-competition-kangra-news-c-95-1-kng1004-214387-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वॉलीबाल स्पर्धा में हरियाणा का सदा शिव क्लब विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वॉलीबाल स्पर्धा में हरियाणा का सदा शिव क्लब विजेता
Tue, 06 Jan 2026 05:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 06 Jan 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ टीम और आयोजक। -स्रोत : क्लब
रैहन (कांगड़ा)। राम लीला युवा क्लब कैहरियां ने बलिदानी अभिषेक सिंह कुटलैहड़िया की याद में ओपन वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई। फाइनल मुकाबले में हरियाणा के सदा शिव क्लब ने अपने शानदार खेल के दम पर खिताबी जीत दर्ज की, जबकि दीनानगर की एसएसएम टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के समापन पर एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा मुख्यातिथि रहे। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि इनसे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नशा एक धीमा जहर है, जो न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब करता है, बल्कि उसका सुनहरा भविष्य भी नष्ट कर देता है। युवा अपनी ऊर्जा को खेलों और सकारात्मक कार्यों में लगाएं।
प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को क्लब ने नकद पुरस्कार और ट्राफियां भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर बलिदानी अभिषेक सिंह के माता-पिता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर डीएसपी जवाली वीरी सिंह, एसएचओ प्रीतम सिंह जरियाल, पंचायत उपप्रधान गोवर्धन सिंह, बीडीसी सदस्य राजेश्वर जमवाल सहित राम लीला युवा क्लब के सदस्य और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।