फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rs 4.67 crore has so far flowed into the hole of Dal Lake

Kangra News: डल झील के सुराख में अब तक बह गए 4.67 करोड़ रुपये

Thu, 26 Sep 2024 02:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 26 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Rs 4.67 crore has so far flowed into the hole of Dal Lake
सूखने की कगार पर मैक्लोडगंज की डलझील। संवाद
धर्मशाला। प्रदेश के हजारों लोगों के आस्था की केंद्र मैक्लोडगंज की पवित्र डल झील का रिसाव रोकने के लिए पर अब तक 4.67 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है। इसकी जानकारी विभिन्न विभागों ने उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के खर्च किए पैसों के ब्यौरा मांगने के बाद दी है। 2007 के बाद करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद, लेकिन इसके बाद भी इसका रिसाव रूक नहीं पाया है। इस बार भी राधाष्टमी के शाही स्नान के पहले ही डल झील में रिसाव शुरू हो गया था। जिसके बाद प्रशासन और जल शक्ति विभाग ने शाही स्नान तक पानी के टैंक से पानी डालकर इसको भरने का प्रयास किया था। अब फिर से इस झील में रिसाव शुरू हो गया है और झील खाली होने लगी है। प्रशासन की और झील की मछलियों को बचाने के लिए पानी के प्राकृतिक स्रोत के पास पौंड बना गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डल झील में 2017 से लगातार रिसाव हो रहा है। एक बार तो झील की मछलियों को बचाने के लिए यहां से नदी में शिफ्ट करना पड़ा था, लेकिन हर बार थोड़े से प्रयास करने के बाद इस रिसाव को रोकने के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। कई बार बड़ी एजेंसियों से सर्वे करवा कर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी परिणाम शून्य ही रहा।अ
विज्ञापन

अब सर्वे के बाद सात करोड़ खर्च करने की योजना
उप मुख्य सचेतक व शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डलझील के हो रहे रिसाव को लेकर विभाग से अब तक खर्च किए पैसों को ब्यौरा मांग गया था। जिसके अब तक 4.67 करोड़ रुपये खर्च किए गए है। अब डल झील के रिसाव का स्थायी हल निकाला जाएगा। इसके लिए आईआईटी रूकड़ी, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालय जियोलॉजी और जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के विशेषज्ञों से सर्वे करवाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि रिसाव रोकने और सौदर्यीकरण के लिए सात करोड़ की डीपीआर भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed