फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rope road will soon be built in Palampur

पालमपुर में अब जल्द होगा रज्जू मार्ग का निर्माण

Sat, 25 Dec 2021 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Rope road will soon be built in Palampur
पालमपुर (कांगड़ा)। तीन दशक से लटके भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट रज्जू मार्ग बनने की अब पूरी संभावना बन गई है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी मंजूरी की जानकारी अपने ट्वीट पर दे दी है।
विज्ञापन

1990 से बतौर मुख्यमंत्री रहते शांता कुमार ने पालमपुर से धौलाधार की पहाड़ियों तक रज्जू मार्ग बनाने की नींब रखी थी, लेकिन अब तक इस काम को न भाजपा न कांग्रेस सरकार सिरे चढ़ा पाई थी।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो शांता कुमार की इस रज्जू मार्ग की कवायद को लेकर केंद्र में 1999 में भाजपा की एनडीए सरकार में पर्यटन मंत्री रहे मदन लाल खुराना ने इसके लिए 50 लाख रुपये भी मंजूर करवाए थे, लेकिन प्रदेश में उस समय भाजपा सरकार रहते हुए भी यह काम नहीं हो पाया था। फिर यह पैसा भी वापस चला गया था। शांता कुमार ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर कभी हार नहीं मानी। उन्होंने इसे लेकर बाद में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को भी पत्र लिख कर कहा था कि इस रज्जू मार्ग का काम सबको मिल कर करना चाहिए। बावजूद इस पर कोई काम नहीं हुआ था। इसके बाद प्रदेश में बनी जयराम सरकार में शांता को इस रज्जू मार्ग बनने की आस जगी थी। इस पर शांता कुमार ने स्वयं पर्यटन विभाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से पालमपुर में बात कर इसकी रूपरेखा तैयार की थी। उन्होंने इसका एक सर्वे भी करवाया था। लिहाजा, शांता कुमार ने करोड़ों रुपये के रज्जू मार्ग के प्रोजेक्ट को लेकर नितिन गडकरी को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने पालमपुर के इस रज्जू मार्ग को पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया था। अब शांता कुमार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को नितिन गडकरी ने अपनी ट्वीट पर इसकी मंजूरी की जानकारी दी है। यह जानकारी प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े 13 किलोमीट लंबा होगा रोप वे
पालमपुर की धौलाधार की पहाड़ियों में बनने वाला यह रोप वे पालमपुर-थाथरी
से चुंजा ग्लेशियर तक करीब 13.5 किलोमीटर लंबा होगा। पालमपुर के इस
रज्जू माग का निर्माण नेशनल हाइवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड करेगा।
जिसमें शत-प्रतिशत निवेश का प्रावधान केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध
करवाया जाएगा। जिस पर करीब 605 करोड़ रुपये खर्च होगा।
पर्यटन के साथ मिलेगा युवाओं को रोजगार: शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि पालमपुर में रज्जू मार्ग बनने
की उन्हें बहुत खुशी है। कहा कि उनका विवेकानंद अस्पताल के बाद दूसरा
बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसके बनने से उन्हें खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed