फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rooms are filled with water, students are facing difficulty in attending classes

Kangra News: कमरों में भरा पानी, विद्यार्थियों को कक्षा लगाने में हो रही परेशानी

Fri, 15 Aug 2025 04:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 15 Aug 2025 04:57 AM IST
विज्ञापन
Rooms are filled with water, students are facing difficulty in attending classes
दीपक चौधरी, विद्यार्थी
एचपीयू के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा के भवन की टपक रही छत
विज्ञापन

कांगड़ा समेत प्रदेश के अन्य जिलों के विद्यार्थी ग्रहण कर रहे शिक्षा



संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। लगातार बारिश के बीच धर्मशाला के समीप खनियारा स्थित हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा के चार मंजिला भवन की छत से भी पानी टपक रहा है। हालत यह है कि कमरों के भीतर पानी भर गया है। इस कारण विद्यार्थियों को कक्षाएं लगाने में परेशानी हो रही है।
भवन की धरातल मंजिल तक पानी नहीं पहुंचा पाया है, लेकिन बाकी तीन मंजिलों पर पानी भरा हुआ है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बार-बार पानी को बाहर निकाल कमरों को साफ कर रहे हैं, लेकिन समस्या जस की तस है। इससे विद्यार्थियों को कक्षाओं के बाहर भी चलने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विवि के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र खनियारा में जिला सहित अन्य जिलों के छात्र भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। विद्यार्थी घरों से बाहर किरायों के कमरों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। बावजूद इसके उन छात्रों को क्षेत्रीय केंद्र के प्रशासन की ओर से बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रहा हैं। वर्तमान में एमबीए, एमकाम, एमएससी जूलॉजी, गणित और लॉ विषय के सैकड़ों छात्र इस भवन में कक्षाएं लगवा रहे हैं। विद्यार्थियों को छत से पानी टपकने की समस्या का सामना हर साल करना पड़ रहा है। छत से पानी टपकने के बारे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से हिमाचल प्रदेश क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा गया था। लेकिन क्षेत्रीय केंद्र के प्रशासन की ओर से कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटस

भवन में छत से लगातार पानी टपकने का मामला पहले से ही ध्यान में है। इस पर काम जल्द ही काम किया जाएगा।
-कुलदीप अत्री, निदेशक, क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र, प्रदेश विवि, मोहली

क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के भवन की छत से लंबे समय से पानी टपक रहा है, लेकिन भवन की छत को सही नहीं करवाया जा रहा है। फर्श पर पानी होने के कारण छात्रों को कक्षाओं में जाने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।-दीपक चौधरी, विद्यार्थी

भवन के तीन से चार क्लास रूप ऐसे हैं जहां पर विद्यार्थी कक्षा लगाने के लिए बैठ भी नहीं सकते। लेकिन भवन की छत को सही करवाने के लिए अब तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है।--दीक्षांत, विद्यार्थी


यहां कांगड़ा समेत अन्य जिलों के विद्यार्थी बाहर रह कर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं लेकिन परिसर में विद्यार्थियों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।- नितिन, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

दीपक चौधरी, विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed