फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road to Gamru Electricity Sub Station became easy

Kangra News: गमरू विद्युत सब स्टेशन की राह हुई आसान

Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 14 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Road to Gamru Electricity Sub Station became easy
धर्मशाला। विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला में बनने वाले दो विद्युत सब स्टेशनों में गमरू सब स्टेशन का काम जल्द शुरू हो जाएगा। निर्माण शुरू करने से पहले रेलवे विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर इसकी मिट्टी की जांच पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी अनुसार धर्मशाला विस के गमरू और ढगवार में दो विद्युत सब स्टेशनों को निर्माण किया जाना था। इसके लिए बिजली बोर्ड की ओर से रेलवे विकास निगम को राशि भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


बोर्ड की ओर गमरू में दिखाई गई जमीन पर आरवीएनएल ने सब स्टेशन निर्माण के लिए मिट्टी की जांच कर जगह को फाइनल कर दिया है। जबकि ढगवार में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन के लिए कही ओर जगह जमीन देखी जा रही है। bसके चलते इसका निर्माण कार्य अभी शुरू होने की कोई भी उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

विद्युत मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने कहा कि गमरू में बनने वाले 33 केवी सब स्टेशन कान निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आरवीएनएल की ओर मिट्टी का जांच पूरी कर ली है। वहीं, अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे बने से क्षेत्र के घरों में वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके अलावा ढगवार में सब स्टेशन के निर्माण के लिए कहीं ओर जगह देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed