फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Road closed due to four lane construction work

Kangra News: फोरलेन निर्माण कार्य से रास्ता बंद, अब कुल्थी, बलोल और दौलतपुर के लिए बनेगा अंडर-वे

Sat, 29 Jun 2024 03:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 29 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Road closed due to four lane construction work
दौलतपुर में स्थिति जाँचने पहुँचे एसडीएम इशांत जसवाल लोगों के साथ
कांगड़ा। फोरलेन निर्माण कार्य के चलते कांगड़ा शहर की समीपवर्ती कुलथी, बलोल और दौलतपुर पंचायतों में रास्ता बाधित हुआ है। इस रास्ते का एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इंजीनियरों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने पंचायत के लोगों की समस्या को देखते हुए यहां अंडर-वे बनाने का आश्वासन दिया, ताकि लोग सुचारू रूप से आवाजाही कर सकें। इससे पहले वीरवार को ग्रामीण इस समस्या को लेकर एसडीएम इशांत जसवाल से मिले थे। एसडीएम ने एक दिन बाद उनकी समस्या को लेकर पंचायतों को जाने वाले आईटीआई मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फोरलेन निर्माण के चलते तीन पंचायतों का रास्ता बंद कर दिया है। इस वजह से उन्हें आवाजाही में क्कत हो रही है। इससे तीन पंचायतों की करीब चार हजार आबादी को परेशानी हो रही है। अब एसडीएम से अंडर-वे बनाने का आश्वासन मिला है। इस पर ग्रामीणों ने एसडीएम का आभार जताने के साथ अंडर-वे का काम जल्द शुरू करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed