फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rihan and Vanshika were awarded the title of Best Athlete

Kangra News: रिहान और वंशिका को बेस्ट एथलीट का खिताब

Sun, 30 Nov 2025 07:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 30 Nov 2025 07:03 AM IST
विज्ञापन
Rihan and Vanshika were awarded the title of Best Athlete
डाडासीबा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - स्रोत : संस्थान
देहरागोपीपुर/डाडासीबा (कांगड़ा)। बाबा कांशीराम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने खूब उत्साह दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान रिहान और वंशिका ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया है। समारोह कार्यवाहक प्राचार्य की अध्यक्षता और खेल प्रभारी रामपाल की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, जैवलिन थ्रो और रस्साकशी जैसी विभिन्न खेल गतिविधियां हुईं। 100 मीटर दौड़ में लड़कों में रिहान ने प्रथम, आजाद ने द्वितीय और आयुष ने तृतीय स्थान हासिल किया। लड़कियों में मीनाक्षी प्रथम, वंशिका द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में रिहान ने पहला, आयुष ने दूसरा और हर्ष ने तीसरा स्थान पाया, जबकि छात्रा वर्ग में आरती प्रथम, वंशिका द्वितीय और पलक शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में रितेश ने पहला, रिहान ने दूसरा और तरुणदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया; छात्रा वर्ग में वंशिका प्रथम, तनु द्वितीय और पलक तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में ऋतिक ने पहला, आयुष ने दूसरा और तरुणदीप ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में मीनाक्षी प्रथम, प्रीति द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रहीं। हाई जंप में प्रीति, वंशिका और अनामिका तथा लड़कों में आयुष, रितेश और हर्ष ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। लंबी कूद में लड़कों में रिहान ने पहला, आयुष ने दूसरा और रितेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

छात्रा वर्ग में प्रीति प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और तनु तृतीय रहीं। शॉट पुट में लड़कों में अभिषेक और छात्रा वर्ग में साक्षी ने पहला स्थान हासिल किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट एथलीट का खिताब रिहान (पुरुष वर्ग) और वंशिका (महिला वर्ग) को प्रदान किया गया।

डाडासीबा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - स्रोत : संस्थान

डाडासीबा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - स्रोत : संस्थान

डाडासीबा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - स्रोत : संस्थान

डाडासीबा कॉलेज में प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। - स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed