फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Retired employees get revised pay scale

Kangra News: सेवानिवृत्त कर्मियों को मिले संशोधित वेतनमान

Thu, 08 Aug 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Retired employees get revised pay scale
विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई ज्वालामुखी ने बैठक में की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई ज्वालामुखी की बैठक सेवानिवृत्त लेखा अधिकारी सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें इकाई अध्यक्ष एसएस चंबियाल, सचिव जसवंत सिंह, चंबेल सिंह, बीके शर्मा, नीलकंठ दत्ता, राजेंद्र कुमार, केएल शर्मा सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन के पूर्व में रहे प्रदेशाध्यक्ष व विद्युत बोर्ड पेंशनर्स फोरम के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्युत बोर्ड का प्रबंधक वर्ग 01-01-2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित वेतनमानों और संशोधित ग्रेच्युटि का अतिशीघ्र भुगतान करे और मार्च 2023 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ग्रेच्युटि व लीव इनकैशमेंट जैसे वित्तीय लाभों की अदायगी अतिशीघ्र करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 01-01-2016 से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आयु सीमा के आधार पर संशोधित पेंशन की बकाया राशि का भुगतान किया जाए। खरवाडा ने कहा कि हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों की तर्ज पर कम्यूट पेंशन की अवधि 15 साल से घटा कर 10 साल 8 महीने की जाए। 10 साल 8 महीने की अवधि पूरा कर चुके पेंशनर्ज की कम्यूटेशन की कटौती बंद की जाए। खरवाडा ने मुख्यमंत्री से विद्युत बोर्ड लिमिटेड में अतिशीघ्र पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार सार्वजनिक मंचों से विद्युत बोर्ड लिमिटेड में पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन पुरानी पेंशन की बहाली न होने के चलते कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कुलदीप सिंह खरवाडा ने विद्युत बोर्ड लिमिटेड के प्रबंधक वर्ग से अतिशीघ्र विद्युत बोर्ड पेंशनर्ज फोरम के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed