फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Result reversed due to recounting, Babli became BDC member in place of Manjeet

Kangra News: रिकाउंटिंग से पलटा नतीजा, मनजीत की जगह बबली बनीं बीडीसी सदस्य

Tue, 02 Jun 2026 01:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Result reversed due to recounting, Babli became BDC member in place of Manjeet
इंदौरा (कांगड़ा)। पंचायत समिति इंदौरा के निर्वाचन क्षेत्र सुरड़वां में मतगणना के बाद हुए एक अप्रत्याशित उलटफेर में पुनर्मतगणना (रिकाउंटिंग) ने पूरा चुनाव परिणाम ही बदल दिया। प्रारंभिक नतीजों में जहां मनजीत कौर को विजेता घोषित कर दिया गया था, वहीं दोबारा हुई मतगणना के बाद बबली रानी ने बढ़त हासिल करते हुए जीत अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

प्रारंभिक मतगणना के आंकड़ों के अनुसार मनजीत कौर को 928, दर्शना देवी को 853 और बबली रानी को 468 मत प्राप्त हुए थे। इस आधार पर मनजीत कौर को निर्वाचित घोषित कर दिया गया था और वे अपने घर मलकाना भी पहुंच चुकी थीं। इसी बीच मतगणना को लेकर कुछ आपत्तियां उठीं, जिसके बाद प्रशासन ने दोबारा गणना करवाने का फैसला लिया और मनजीत कौर को वापस मतगणना केंद्र बुलाया गया।
विज्ञापन

मतगणना केंद्र पर मतों का दोबारा मिलान किए जाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई और प्रशासन की ओर से संशोधित परिणाम जारी किया गया। रिकाउंटिंग के बाद जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार बबली रानी को 926, दर्शना देवी को 854 और मनजीत कौर को 469 मत मिले हैं। इस नए और संशोधित परिणाम के सामने आने के बाद बबली रानी को विधिवत रूप से निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव परिणाम में आए इस अचानक और बड़े बदलाव की खबर पूरे क्षेत्र में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी रही। अब आधिकारिक रूप से बबली रानी ही पंचायत समिति सदस्य के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed