फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rescue operation started for humans, dog found stuck in bushes

Kangra News: पालमपुर में पेयजल योजनाएं ठप, चार करोड़ का नुकसान

Sat, 17 Aug 2024 04:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 17 Aug 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Rescue operation started for humans, dog found stuck in bushes
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर में बुधवार रात हुई भारी बारिश से जल शक्ति विभाग की 22 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। इससे शहर पालमपुर समेत कई गांवों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई। विभाग को इस दौरान करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। न्यूगल खड्ड के आसपास भूस्खलन में कई जगह पाइप दब गए तो कई जगह पाइप पानी में बह गए। इस दौरान 12 पेयजल, नौ सिंचाई और एक सीवरेज की योजना प्रभावित हुई।
विज्ञापन


पेयजल योजना ठप होने से लोग दूरदराज की बाबड़ियों या अन्य पानी के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। हालांकि, विभाग पेयजल योजनाओं को ठीक करने में जुटा है। अभी पानी की सुचारू रूप से आपूर्ति बहाल होने में तीन से चार दिन लग सकते हैं। उधर, जल शक्ति विभाग पालमपुर के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने कहा कि बारिश से विभाग को काफी नुकसान हुआ है। पेयजल योजनाओं को विभाग ठीक करने में जुटा है। आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू करने में अभी दो-तीन दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed