फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth participation is essential for the strengthening of democracy.

लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी : एसडीएम

Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth participation is essential for the strengthening of democracy.
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। डीएवी देहरा में शनिवार को निर्वाचक साक्षरता क्लब के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम देहरा कुलवंत सिंह पोटन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकतंत्र, मतदान के अधिकार और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रधानाचार्य मनदीप राणा ने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया और रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. परवीन कुमार और प्रो. निवेदिता चौहान सहित संस्थागत नोडल अधिकारी नीतू शर्मा व रितु शर्मा मौजूद रहीं। मंच संचालन सुनीता राणा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article