फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Regularize ancestral possessions up to 10 kanals

Kangra News: ‘10 कनाल तक की पुश्तैनी कब्जों को करें नियमित’

Tue, 11 Feb 2025 04:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Feb 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Regularize ancestral possessions up to 10 kanals
जिला मुख्यालय धर्मशाला में मांगों को लेकर प्रदर्शन करती हिमाचल किसान सभा। संवाद
धर्मशाला। हिमाचल किसान सभा कांगड़ा जिला इकाई के नेतृत्व में पुश्तैनी कब्जों की बेदखली रोकने की मांग को लेकर सीटू ने मंगलवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला में प्रदर्शन किया। इस दौरान हिमाचल किसान सभा ने मांग उठाई कि 10 कनाल तक की पुश्तैनी कब्जों को सरकार तुरंत नियमित करे, ताकि छोटे और गरीब किसानों को राहत प्रदान की जा सके। सीटू कार्यकर्ताओं ने पोस्ट आफिस धर्मशाला से लेकर जिलाधीश कार्यालय तक रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

साथ ही जिलाधीश के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन प्रेषित किया। इस प्रदर्शन में जिला महासचिव सतपाल सिंह, प्रधान जगदीश जग्गी, उप प्रधान सुकिनी राम, जिला कमेटी सदस्य प्रताप सिंह, धर्मवीर सिंह, सुरेश कुमार और 15 ब्लॉक इकाइयों से आए किसान सभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने मांग की है कि वन संरक्षण कानून 1980 में तुरंत संशोधन किया जाए, ताकि राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों को बिजाई और घर बनाने के लिए भूमि दी जा सके। हिमाचल प्रदेश में 67 प्रतिशत वन भूमि है, जो जंगल आज हिमाचल प्रदेश की जनता को कुछ भी आमदनी प्रदान नहीं कर रहे हैं। जंगल जो आमदनी दे रहे हैं, उस आमदनी को केंद्र समेट कर ले जाता है। इससे हिमाचल सरकार को कोई भी आमदनी नहीं हो रही है। इस रोष प्रदर्शन के दौरान 200 के करीब कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed