{"_id":"66f0b80c9e5df68acd035d9a","slug":"regular-train-service-can-be-restored-from-kangra-to-jogindernagar-before-navratri-kangra-news-c-95-1-kng1005-148220-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नवरात्र से पहले कांगड़ा से जोगिंद्रनगर तक बहाल हो सकती है नियमित ट्रेन सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नवरात्र से पहले कांगड़ा से जोगिंद्रनगर तक बहाल हो सकती है नियमित ट्रेन सेवा
Mon, 23 Sep 2024 06:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। नवरात्र से पहले कांगड़ा से जोगिंद्रनगर तक नियमित ट्रेन सेवा बहाल होने की उम्मीद है। रविवार को जोगिंद्रनगर-बैजनाथ पपरोला रेल ट्रैक का सफल परीक्षण किया गया है। इंजन और एक डिब्बे के साथ ट्रेन पपरोला से जोगिंद्रनगर तक पहुंची। बीते शनिवार को कांगड़ा से बैजनाथ तक सफल ट्रायल किया गया था। डेढ़ माह से ट्रैक बाधित है। ट्रेन सेवा बहाल होने से अब हजारों यात्रियों को राहत मिल सकेगी।
भारी बरसात के चलते बंद पड़े इस रेलमार्ग को कांगड़ा मंदिर तक शुरू करने के लिए रेलवे विभाग के अधिकारियों की देखरेख में रविवार को ट्रायल किया गया। चक्की पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने पर ट्रेन को नूरपुर तक चलाया जा रहा था, लेकिन ट्रैक के कोपरलाहड़ में क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण ज्वालामुखी तक ट्रेन चल रही थी। अब रानीताल के समीप ट्रैक के क्षतिग्रस्त हो जाने पर ट्रेन को कांगड़ा मंदिर तक ही चलाया जा सकेगा।
उत्तर रेलवे मंडल फिरोजपुर के डीआरएम संजय साहू ने बताया कि चक्की खड्ड पुल का निर्माण तेजगति पर चला हुआ है और मार्च तक निर्माण पूरा होने का लक्ष्य है। मार्च के बाद पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक सभी सात रेलगाड़ियों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी। ज्वालामुखी के पास रेलमार्ग से मलबा हटा दिया है और रेल पटरी की मरम्मत के बाद शीघ्र रेलगाड़ियां बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
-- --
महीने के अंत तक नूरपुर रोड तक रेलवे ट्रैक बहाल नहीं किया तो आंदाेलन
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर नूरपुर रोड से बैजनाथ तक बंद पड़ी रेलगाड़ियों की बहाली में हो रही देरी से कांगड़ा घाटी के लोगों में रोष है। आक्रोशित लोगों ने दो टूक कहा है कि रेलगाड़ियों की आवाजाही शीघ्र बहाल नही हुई तो अक्तूबर से धरना- प्रदर्शन शुरू करेंगे। लोगों ने राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज से मांग की है कि पठानकोट-नूरपुर रोड के बीच जब तक चक्की खड्ड रेलवे पुल बनकर तैयार नहीं होता, तब तक नूरपुर रोड से बैजनाथ तक रेलगाड़ियों की आवाजाही इसी माह अंत तक बहाल की जाए। सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर रेल बहाली और चक्की खड्ड पुल निर्माण में तेजी लाने के मुद्दे को राज्यसभा में उठाया था। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च तक रेलगाड़ियां बहाल करने का आश्वासन दिया है। संवाद