{"_id":"68dbf840a3d1d6cf5e0061d9","slug":"reduction-in-gst-rates-will-increase-happiness-of-common-people-jamwal-kangra-news-c-399-1-sml1027-369775-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की दरों में कमी से बढ़ेंगी आम लोगों की खुशियां : जम्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की दरों में कमी से बढ़ेंगी आम लोगों की खुशियां : जम्वाल
Wed, 01 Oct 2025 09:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:02 AM IST
विज्ञापन
राकेश जम्वाल।
धर्मशाला। हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी की दरों में कमी करके कर प्रणाली को सरल बनाने के साथ ही देश के लोगों को राहत दी है। इससे आम लोगों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इस ऐतिहासिक कदम से विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्ग को लाभ पहुंचा है।
धर्मशाला में बयान जारी कर राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा आम आदमी की परेशानियों को समझकर निर्णय लिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुधार से न केवल करदाताओं को राहत मिली है, बल्कि देश के कारोबारी माहौल को भी मजबूती मिली है। इसके साथ ही ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाजार’ का सपना अब और साकार होने की ओर बढ़ा है। राकेश जम्वाल ने जनता से अपील की कि वे केंद्र की मोदी सरकार के इस दूरदर्शी आर्थिक कदम का स्वागत करें और देश की तरक्की में सक्रिय भागीदार बनें।