फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Red Ribbon Club creating awareness on HIV

Kangra News: एचआईवी पर जागरूक कर रहे रेड रिबन क्लब

Wed, 14 Jan 2026 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Red Ribbon Club creating awareness on HIV
एचआईवी पर जागरूक कर रहे रेड रिबन क्लब
विज्ञापन

कॉलेज के विद्यार्थियों को दी जा रही जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। प्रदेश में युवाओं में बढ़ते एचआईवी संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉलेजों में रेड रिबन क्लब के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के कारणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच के महत्व के बारे में जानकारी देना और जागरूक करना है। जिले के विभिन्न कॉलेजों में 29 रेड रिबन क्लबों की ओर से जागरूक किया जा रहा है।
विभाग के मुताबिक प्रदेश में एचआईवी के कुल मामलों में 16 से 45 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक है, जो चिंता का विषय है। इसी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज स्तर पर सेमिनार, कार्यशालाएं, जागरूकता रैलियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रेड रिबन क्लब के स्वयंसेवक युवाओं को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, भ्रामक धारणाओं से दूर रहने और एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में एचआईवी के कुल 6490 मामले हैं। इनमें 3613 पुरुष और 2842 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, बात करें जिले के हिसाब से तो बिलासपुर में 468, चंबा में 196, हमीरपुर में 1071, कांगड़ा में 1722, किन्नौर में 30, कुल्लू में 299, लाहौल-सपिति में 12, मंडी में 794, शिमला में 335, सिरमौर में 159, सोलन में 326 और ऊना जिले में 707 संक्रमित लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु के हिसाब से मामले
आयु पुरुष महिला अन्य कुल
---------------------------------------------------
0-15 179 136 0 315
16-30 863 606 0 1,469
31-45 1,671 1,484 4 3,159
46-60 794 583 1 1,378
61-75 106 63 0 169
-------------------------------------------------------
कुल 3,613 2,872 5 6,490

प्रदेश में एचआईवी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और रेड रिबन क्लबों की ओर से कॉलेजों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और अन्य लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मौजूदा समय में जिले में 29 आईटीआई और इंजीनियरिंग कॉलेजों में अभियान चलाया जा रहा है।
- डॉ. राजेश सूद, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed