{"_id":"a279f5757b25bd351f13add2177bedc8","slug":"recovered-domestic-cylender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य आपूर्ति विभाग ने पकड़े 21 घरेलू गैस सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य आपूर्ति विभाग ने पकड़े 21 घरेलू गैस सिलेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को देहरा और ज्वालामुखी की दुकानों का निरीक्षण किया। क्षेत्र में विभाग की निरीक्षण टीम पहुंचने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने जहां ज्वालामुखी और देहरा में सब्जी, फल, करियाना विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। वहीं 19 सब्जी और फल विक्रेताओं की दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित न होने पर 5.25 क्विंटल सब्जी और फल कब्जे में लिए। इसके अलावा होटल और ढाबों में 21 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले जिला कांगड़ा जिला नियंत्रक रविंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में देहरा और ज्वालाजी में छापामारी की। इस दौरान जिला नियंत्रक ने व्यापारियों को निर्देश दिए कि व्यापारिक परिसरों में मूल्य सूची प्रदर्शित करने को कहा। साथ ही जिला दंडाधिकारी कांगड़ा के निर्धारित लाभांश पर ही सब्जियों, फलों और अन्य वस्तुओं की बिक्री करने के निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षण टीम में आलोक वालिया, कर्म चंद पुरी, मीरा बाई, मदन लाल, संदीप सकलानी, महिंद्र धीमान, सौरभ वशिष्ठ और सुरेश कुमार मौजूद रहे।