फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Reconciliation in membership campaign due to hard work of workers, BJP first: Parmar

कार्यकर्ताओं की मेहनत से सदस्यता अभियान में सुलह भाजपा प्रथम : परमार

Sun, 20 Oct 2024 06:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 20 Oct 2024 06:38 PM IST
विज्ञापन
Reconciliation in membership campaign due to hard work of workers, BJP first: Parmar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भवारना (कांगड़ा)। सुलह भाजपा मंडल की सदस्यता अभियान को लेकर एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। विपिन सिंह परमार ने कहा कि सदस्यता अभियान का पहला चरण समाप्त हो चुका है और दूसरे चरण की समीक्षा की जा रही है।

भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में कांगड़ा-चंबा के सभी मंडलों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। लोकसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अच्छा कार्य कर लोगों को भाजपा का सदस्या बनाया है। परमार ने कहा कि सुलह मंडल की टीम ने भी बेहतर कार्य करते हुए सदस्यता अभियान में प्रदेश भर में पहला स्थान बनाया हुआ है। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर सुलह मंडल के कार्य की प्रशंसा हुई है। उन्होंने कहा कि अब सक्रिय सदस्य बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तनु शर्मा, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा रागिनी रकवाल, मंडल महामंत्री हंसराज चौधरी, आईटी संयोजक अधिराज सूद, मनोज शर्मा, अनुज महाल, मोनिका राणा, सुरेश वालिया, विक्रम पटियाल, प्रताप पठानिया, पवन कपूर, मंदीप अवस्थी, नरेश जरयाल, राजिंद्र ठाकुर तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed