{"_id":"6a99d99310b4cdc8790a02d3","slug":"recognition-for-fostering-an-understanding-of-chemistry-among-students-kangra-news-c-95-1-ssml1021-253839-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: छात्रों में रसायन विज्ञान की समझ विकसित करने पर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: छात्रों में रसायन विज्ञान की समझ विकसित करने पर सम्मान
Fri, 04 Sep 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
बालकरूपी विद्यालय के रसायन शास्त्र के प्रवक्ता तिलक राज राणा।
लंबागांव (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी में रसायन शास्त्र के प्रवक्ता तिलक राज राणा को राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान करेंगे। उनके चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
तिलक राज राणा का चयन शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों, प्रभावी शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में दिए गए बहुमूल्य योगदान के लिए किया गया है। उन्होंने छात्रों में रसायन विज्ञान की गहरी समझ विकसित करने के साथ-साथ उन्हें वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए लगातार प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के विद्यार्थियों ने चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस और विभिन्न विज्ञान मेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्कूल के छात्र नवीन वैज्ञानिक प्रयोगों और मॉडलों के दम पर जिला व राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। तिलक राज राणा को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने पर स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।