फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rare Song Thrush bird spotted for the first time in Pong Lake

Kangra News: पौंग झील में पहली बार दिखा दुर्लभ सौंग थ्रश पक्षी

Tue, 10 Feb 2026 05:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 10 Feb 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Rare Song Thrush bird spotted for the first time in Pong Lake
पौंग झील में पहली बार पहुंचा सौंग थ्रश प्रजाति का पक्षी। -स्रोत : विभाग
बरियाल (कांगड़ा)। अंतरराष्ट्रीय रामसर साइट पौंग झील वेटलैंड से पक्षी प्रेमियों के लिए एक उत्साहजनक खबर सामने आई है। वन्यजीव विभाग द्वारा आयोजित प्रवासी पक्षियों की वार्षिक गणना के दौरान यहां अत्यंत दुर्लभ सौंग थ्रश प्रजाति का पक्षी दर्ज किया गया है। भारत में इस पक्षी की मौजूदगी के प्रमाण विरले ही मिलते हैं।
विज्ञापन

यह दुर्लभ पक्षी स्थाना गांव के समीप शाह नहर बैराज के किनारे देखा गया है। पक्षी गणना के दौरान 1 फरवरी को ड्यूटी पर तैनात वन रक्षक महेश कुमार ने एक बौने पेड़ की टहनी पर बैठी इस छोटी चिड़िया को देखा और इसकी तस्वीरें कैमरे में कैद कर लीं। शुरुआत में इसकी विशिष्ट पहचान नहीं हो पाई थी, क्योंकि यह प्रजाति भारतीय उपमहाद्वीप में नियमित रूप से नहीं देखी जाती।
विज्ञापन

सटीक पहचान के लिए तस्वीरें पक्षी विशेषज्ञ डॉ. अभिनव और हिंमाशु चौधरी को भेजी गईं। विशेषज्ञों ने पक्षी के भूरे ऊपरी हिस्से, क्रीम रंग के निचले भाग पर गहरे तीर के आकार के धब्बों और इसकी विशिष्ट शारीरिक मुद्रा के आधार पर इसे सौंग थ्रश घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला के पक्षी विशेषज्ञ डॉ. अभिनव ने बताया कि सौंग थ्रश मुख्य रूप से यूरोप और पश्चिमी एशिया में प्रजनन करते हैं और सर्दियों में उत्तरी अफ्रीका या दक्षिणी यूरोप की ओर प्रवास करते हैं। भारत में इसका दिखना एक दुर्लभ घटना है। इससे पहले अगस्त 2018 में पक्षी विज्ञानी अंकित विक्रांत ने इसे स्पीति घाटी में देखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed