{"_id":"aad0f9e663a660c619a3c9b6053c860e","slug":"rape-blaim-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से रेप के आरोपी शिक्षक को मिले कठोर दंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से रेप के आरोपी शिक्षक को मिले कठोर दंड
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
Updated Sat, 19 Dec 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर (कांगड़ा)। बच्ची से रेप के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने तहसीलदार शाहपुर के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। भाजयुमो जिला कांगड़ा के सचिव कार्निक पाधा की अगुवाई में करीब 100 लोगों ने पुलिस थाना शाहपुर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों से भी मांग की है कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने आग्रह किया कि पूर्व में भी इस अध्यापक की गतिविधियां संदिग्ध रही हैं। इसलिए मामले की गहन छानबीन हो, ताकि आरोपी को सख्त सजा मिल सके। अध्यापक विद्यार्थियों के लिए आदर्श होते हैं, लेकिन शाहपुर के धारकंडी में जिस प्रकार एक अध्यापक का कृत्य सामने आया है, उससे शिक्षक समाज शर्मसार हुआ है। उन्होंने बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की पकड़ प्रशासन पर ढीली है। इस कारण असामाजिक तत्वों को सरकार और प्रशासन का कोई डर नहीं है।
विज्ञापन