{"_id":"6a89b6077b565f7f21100011","slug":"raksha-arrived-in-her-village-for-the-first-time-after-winning-a-gold-medal-locals-honored-her-kangra-news-c-95-1-kng1037-251718-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचीं रक्षा, लोगों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गोल्ड मेडल जीतने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचीं रक्षा, लोगों ने किया सम्मानित
Sat, 22 Aug 2026 08:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
खुंडियां (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल की खुंडियां तहसील के गांव कुआली की रक्षा राणा ने बीते 27 जुलाई को देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था। रक्षा राणा ने 192 किलो भार उठाकर भारोत्तोलन स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। इस वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन पोखरा नेपाल में 23 से 27 जुलाई तक हआ।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद रक्षा राणा शनिवार को अपने पैतृक गांव खुंडियां पहुंचीं, जहां स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत कर सम्मानित किया। रक्षा राणा ने बताया कि यह क्षण उनके लिए जीवन के सबसे महत्वपूर्ण है। रक्षा राणा ने आज के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि हमें अगर जीवन में कुछ हासिल करना है तो कड़ा परिश्रम करें और नशे से दूर रहें।नशा हमें और हमारे परिवार को खा जाता है। इस मौके पर कैप्टन रमेश चंद, रॉकी राणा, प्रधान प्रताप राणा और अश्वनी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद