फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rakkar's SDM office opened after years, closed after coming to new government

कांगड़ा: वर्षों बाद खुला रक्कड़ का एसडीएम कार्यालय नई सरकार आने के बाद बंद

Wed, 08 Feb 2023 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rakkar's SDM office opened after years, closed after coming to new government
रक्कड़ (कांगड़ा)। वर्षों पुरानी मांग के बाद एसडीएम कार्यालय रक्कड़ खुलने पर जहां क्षेत्रवासियों में खुशी थी। वहीं प्रदेश की वर्तमान सुक्खू सरकार ने 12 दिसंबर को सत्ता संभालने के बाद इसे बंद कर दिया। इस कार्यालय में एक एसडीएम की ही नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 17 मई को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के परागपुर में जनसभा के दौरान क्षेत्र में दो एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। इसमें एक एसडीएम कार्यालय कोटला और एक रक्कड़ में खोला गया। क्योंकि इस विधानसभा क्षेत्र का अपना एसडीएम कार्यालय नहीं है।
विज्ञापन

कैबिनेट में 27 सितंबर 2022 को इसकी अधिसूचना जारी हुई थी। और बीते साल चार अक्तूबर को पूर्व में रहे उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने इसका उद्धघाटन किया था। जानकारी के मुताबिक एसडीएम कार्यालय रक्कड़ के अंतर्गत करीब 14 पटवार वृत्तों के हजारों लोग लाभांवित होने थे। लेकिन अब पहले की तरह ही लोगों को अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए देहरा का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग कि एसडीएम कार्यालय को फिर से शुरू किया जाए। ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका लाभ मिलता रहे।

क्या कहते हैं स्थानीय
एसडीएम कार्यालय से 14 पटवार सर्कल की 17 हजार आबादी लाभांवित हो रही थी। पूर्व की भाजपा सरकार ने रक्कड़ में लोगों की सुविधा के लिए एसडीएम कार्यालय खोल था। इसमें 14 पटवार सर्कल के लगभग 17 हजार की आबादी लाभांवित हो रही थी। कांग्रेस सरकार बनते ही इसे बंद कर दिया गया है। जो कि सरासर गलत है।
- नरेश ठाकुर, अधिवक्ता, रक्कड़
------------------------------------
रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय खोलना था भाजपा का चुनावी स्टंट
पूर्व की भाजपा सरकार का रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय खोलना एक चुनावी स्टंट था। जो कि बिना बजट बिना स्टाफ के ही खोल दिया। अगर एसडीएम कार्यालय खोलना था तो दो-तीन वर्ष पहले भी खुल सकता था। अब कांग्रेस सरकार इसकी समीक्षा कर रही है अब एसडीएम कार्यालय खुलेगा तो सही तरीके से खुलेगा। - नरेश कुमार, पूर्व उपप्रधान, ग्राम पंचायत रक्कड़

-----------
एसडीएम कार्यालय को बंद कर कांग्रेस ने जनता के साथ किया अन्याय
पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा खोले गए रक्कड़ में एसडीएम कार्यालय को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करना लोगों के साथ अन्याय करना है। कांग्रेस को विकास पसंद नहीं है। इसलिए सत्ता में आते ही इसे बंद कर दिया।
- अरुणा डोगरा, पूर्व जिला परिषद सदस्य, ग्राम पंचायत चौली
-------------
60-70 किमी सफर कर जाना पड़ेगा देहरा
प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से रक्कड़ एसडीएम कार्यालय को डिनोटिफाइड करना गलत है क्योंकि लोगों को 60-70 किलोमीटर का सफर तय करके देहरा जाना पड़ेगा। क्योंकि लोगों को घर द्वार पर सुविधा मिलना शुरू हो गई थी। इससे लोगो की समय के साथ धन की बर्बादी भी होगी।
- सुधीर शर्मा, पूर्व पंचायत सदस्य, रक्कड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed