फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rakesh was caught by the police even before he could deliver the cash to someone.

Kangra News: कैश किसी व्यक्ति तक पहुंचाने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया राकेश

Tue, 12 Nov 2024 07:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
Rakesh was caught by the police even before he could deliver the cash to someone.
फालोअप...
विज्ञापन

मामले की गुत्थी उलझी : नहीं पहुंचा 40 लाख की नकदी का मालिक
संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देकर दलाली खाता है आरोपी व्यक्ति
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कैश लेने नहीं पहुंचा था व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। नकदी और नशे की खेप के साथ पकड़े व्यक्ति के मामले की गुत्थी उलझ गई है। अभी तक 40 लाख नकदी का मालिक अपनी इस रकम को लेने नहीं पहुंचा है। पिछले दिनों एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप बाईपास पर कैश के साथ पकड़ा आरोपी धर्मशाला में किसी व्यक्ति को 40 लाख रुपये का कैश देने के लिए दिल्ली से लाया था। आरोपी कैश को व्यक्ति तक पहुंचाने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। इसके बाद जिस व्यक्ति को कैश देना था, उसने भी कोई संपर्क नहीं किया। पुलिस दिल्ली में आरोपी की ओर से कैश देने के बताए गए स्थानों की जांच कर रही है।
वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी से कैश लेने वाले व्यक्ति ने स्वयं संपर्क करना था। धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास रोड पर 7 नवंबर को वोल्वो बस से बक्से उतार रहे व्यक्ति से पुलिस टीम ने 40 लाख की नकदी पकड़ी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि 40 लाख रुपये कैश के साथ पकड़ा गया आरोपी टैक्सी चालक इस तरह के सामान को इधर-उधर पहुंचाने का ही काम करता है। कैश लेने के लिए वह खुद ही दिल्ली भी गया था। आरोपी कमीशन के आधार पर ही संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देता है, जबकि वह खुद भी एक नशेड़ी बताया जा रहा है। आरोपी के अपने निजी बैंक खाते में भी नाम मात्र राशि ही है, जबकि आरोपी की जमीन सहित अन्य संपत्तियों को लेकर भी पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल सहित लगातार पूछताछ जारी है। आरोपी से कैश के अलावा नौ ग्राम चिट्टा और एक ग्राम अफीम भी बरामद की थी।
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि दिल्ली से लाए कैश को आरोपी ने धर्मशाला में किसी को देना था। कैश लेने वाले व्यक्ति ने ही आरोपी राकेश से संपर्क करना था लेकिन इससे पहले वह कैश के साथ गिरफ्तार हो गया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed