फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajput Kalyan Sabha held a protest rally against the UGC.

Kangra News: राजपूत कल्याण सभा ने यूजीसी के विरोध में निकाली आक्रोश रैली

Sun, 13 Sep 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 13 Sep 2026 06:52 AM IST
विज्ञापन
Rajput Kalyan Sabha held a protest rally against the UGC.
कांगड़ा शहर में यूजीसी के विरोध में रैली निकालते राजपूत कल्याण सभा के पदाधिकारी। -स्रोत : जागरु
कांगड़ा। आरक्षण को जाति के बजाय आर्थिक आधार पर लागू करने और यूजीसी के हालिया प्रावधानों को वापस लेने की मांग को लेकर शनिवार को राजपूत कल्याण सभा हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा इकाई ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 600 सदस्यों ने आक्रोश रैली निकालकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

राजपूत सभा परिसर से शुरू हुई रैली एसडीएम कार्यालय और मुख्य बाजार से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार कांगड़ा को ज्ञापन सौंपा। साथ ही, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा को भी ज्ञापन की प्रतियां दी गईं।
विज्ञापन

रैली की अध्यक्षता करते हुए प्रदेशाध्यक्ष केएस चंबियाल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी वर्ग के अधिकार कम करना नहीं, बल्कि रोजगार और संवैधानिक जीवन में पारदर्शिता व सामाजिक न्याय को मजबूत करना है। ट्रस्ट के चेयरमैन कुलदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के प्रावधान समाज में जातिगत भेदभाव को बढ़ावा देते हैं, जिन्हें तत्काल रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से आरक्षण मिलने के बावजूद कमजोर वर्गों की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है और इसका लाभ मुख्य रूप से क्रीमी लेयर तक सीमित होता जा रहा है। सभा ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा और इस मुद्दे पर रुख स्पष्ट न करने वाले नेताओं का चुनावों में विरोध किया जाएगा। इस दौरान टेक चंद राणा, निरंजन मनहास, विजय ठाकुर, प्यार चंद, राजेंद्र सिंह राणा, सुदेश राणा, सुरेंद्र कटोच और विनोद पटियाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed