फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajesh lost his son 16 months ago, and now he has lost his wife too.

Kangra News: 16 माह पहले बेटे को खोया, अब राजेश की जीवनसंगिनी भी बिछड़ी

Wed, 22 Apr 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 22 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rajesh lost his son 16 months ago, and now he has lost his wife too.
थुरल (कांगड़ा)। थुरल निवासी राजेश सूद के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। नियति ने उनसे 16 महीने के भीतर ही उनके परिवार के दो अहम सदस्यों को छीन लिया। मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजेश सूद की पत्नी कौशल सूद की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब 16 महीने पहले अपने इकलौते बेटे को खोने के बाद पति-पत्नी एक-दूसरे को संभालकर जीने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कौशल सूद (50) अपनी पड़ोसन अनामिका सूद के साथ सैर पर निकली थीं। प्रतिदिन वे जिस रास्ते पर जाती थीं, उसे छोड़कर वे बाजार की ओर घूमने निकल गईं। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया।  
विज्ञापन

राजेश और कौशल सूद के 28 वर्षीय इकलौते बेटे शैविल सूद की 16 महीने पहले बद्दी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अविवाहित था और घर का चिराग बुझने के बाद से ही राजेश और कौशल बुरी तरह टूट चुके थे। दोनों थुरल बाजार में ब्यूटी पार्लर और रेडीमेड गारमेंट की दुकान चलाकर एक-दूसरे का सहारा बने हुए थे। अब पत्नी के भी साथ छोड़ जाने से राजेश सूद बेसुध हैं और उन पर दुखों का ऐसा वज्रपात हुआ है कि पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed