फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajasthan election results a warning for political parties: Mahasabha

राजस्थान चुनाव परिणाम सियासी दलों के लिए चेतावनी : महासभा

Wed, 16 Sep 2026 09:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 09:31 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan election results a warning for political parties: Mahasabha
पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश राजपूत महासभा ने राजस्थान के निकाय चुनाव परिणाम में बड़ी संख्या में निर्दलीयों की जीत को सियासी दलों के लिए चेतावनी करार दिया है। महासभा का कहना है कि परिणामों को केवल स्थानीय निकाय चुनाव का सामान्य परिणाम मान लेना उचित नहीं होगा। यह सामान्य वर्ग एवं सवर्ण समाज में बढ़ती राजनीतिक असंतुष्टि और नया विकल्प तलाशने का सीधा संकेत है।
विज्ञापन

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष केएस जम्वाल, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) डीवीएस राणा और विजय चंदेल ने संयुक्त बयान में कहा कि राजस्थान के निकाय चुनावों का सबसे बड़ा संदेश यही है कि लोकतंत्र में कोई भी मतदाता वर्ग किसी राजनीतिक दल की स्थायी जागीर नहीं है। जनता की अपेक्षाओं की निरंतर उपेक्षा होने पर मतदाता अपना राजनीतिक विकल्प बदल सकता है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने राजनीतिक दलों को आगाह किया कि वे समय रहते इस बदलती जनभावना को समझें। राजनीतिक दल मेरिट प्रथम, सामाजिक न्याय के साथ समान अवसर को अपनी नीतियों का मुख्य आधार बनाएं। राजस्थान में यूजीसी रेगुलेशन, आरक्षण नीति तथा सामान्य वर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर जो असंतोष सामने आया और उसके बीच निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली, वह राजनीतिक दलों के लिए आत्ममंथन का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed