फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rajan, Sushant and Kripal Parmar came face to face in Fatehpur

फतेहपुर में आमने-सामने आए राजन सुशांत व कृपाल परमार

Sat, 14 Aug 2021 08:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Rajan, Sushant and Kripal Parmar came face to face in Fatehpur
फतेहपुर में कार्यक्रम के दौरान धरने पर बैठे राजन सुंशात व कृपाल परमार - फोटो : Nurpur
फतेहपुर (कांगड़ा)। फतेहपुर के विश्राम गृह में शनिवार को गृहिणी गैस वितरण सुविधा योजना के तहत भाजपा के उपाध्यक्ष कृपाल परमार और पूर्व सांसद राजन सुंशात सहित समर्थकों में खूब नोंक झोंक देखने को मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में कृपाल परमार लाभार्थियों को गैस वितरण कर रहे थे। इस बीच कार्यक्रम में पूर्व सासंद डॉ. राजन सुशांत पहुंच गए और धरने पर बैठ गए और इसी के साथ कृपाल परमार भी धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

डॉ. राजन सुंशात का आरोप है कि उपचुनाव का समय है और भाजपा के नेता लोगों को नियमों के तहत मिलने वाली योजनाओं पर राजनीति कर गुमराह कर रहे हैं। राजन सुंशात ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम में राजनीति कतई सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में भाजपा नेता किन नियमों के तहत गैस वितरण कर रहे थे। इसके लिए उन्हें न्यायालय भी जाना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, बहुत देर यह ड्रामा चला और उसी बीच दोनों तरफ से समर्थकों में नारेबाजी और गहमागहमी भी हुई। वहीं, खाद्य निरीक्षक अधिकारी फतेहपुर सुरेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष निशा शर्मा को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था और जो भी घटना क्रम कार्यक्रम में हुआ। उसे लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

वहीं, इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत और भामसं प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा में भी बहस हुई। वहीं, कृपाल परमार समर्थकों ने भी खूब नारेबाजी करते हुए डॉक्टर राजन सुशांत के समर्थकों पर कार्यक्रम में खलल डालने का आरोप लगाया। कुल मिलाकर राजनेताओं के इस हाई वोल्टेज ड्रामे में लोगों को ही परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed