फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Raja Ka Talab School included in PM Shri scheme

Kangra News: राजा का तालाब स्कूल पीएमश्री योजना में शामिल

Sat, 31 May 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 31 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raja Ka Talab School included in PM Shri scheme
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजा का तालाब जिसे सातवें फेज में पीएम श्री स्कूल योजना में  शाम
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजा का तालाब स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के सातवें चरण में शामिल किया है।
विज्ञापन

स्कूल के चयन से शिक्षकों, छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय में उत्साह और गर्व की लहर है। पीएम श्री योजना के तहत अब राजा का तालाब स्कूल में बुनियादी ढांचे को आधुनिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें डिजिटल कक्षाएं, आईसीटी लैब, टिंकरिंग लैब, विज्ञान प्रयोगशालाएं और शिक्षण सहायक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। स्कूल के डिजिटलीकरण के साथ-साथ सीखने का वातावरण अधिक नवोन्मेषी और प्रभावी होगा। उधर, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष व स्थानीय विधायक भवानी सिंह पठानिया का कहना है कि राजा का तालाब स्कूल को कुछ अन्य स्कूलों के साथ प्राथमिकता के आधार पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमश्री योजना में आने से स्कूल के बुनियादी ढांचे में सुधार आएगा। प्रदेश सरकार की योजना के तहत आने वाले दो या तीन सालों में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के राजा का तालाब, फतेहपुर, रैहन धमेटा और स्थाना स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न लाने की योजना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed