{"_id":"686438ca2d988deda307381a","slug":"rain-wreaks-havoc-26-houses-damaged-in-kangra-loss-of-rs-1645-lakh-kangra-news-c-95-1-kng1002-184181-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बारिश का कहर, कांगड़ा में 26 घर क्षतिग्रस्त, 16.45 लाख का नुकसान, ब्यास में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बारिश का कहर, कांगड़ा में 26 घर क्षतिग्रस्त, 16.45 लाख का नुकसान, ब्यास में शव मिला
विज्ञापन
धर्मशााला। जिला कांगड़ा में बीते 24 घंटों से जारी मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। जिला आपदा प्रबंधन समिति के अनुसार बारिश और भूस्खलन से अब तक 26 भवनों को नुकसान पहुंचा है। इससे अनुमानित 16.45 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो चुकी है। वहीं, ज्वालामुखी क्षेत्र में ब्यास नदी से एक अज्ञात शव बरामद हुआ है।
धीरा मंडल में तीन कच्चे मकानों और एक दुकान को नुकसान हुआ है। ज्वालामुखी में एक पक्का, एक कच्चा मकान और चार गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। कांगड़ा क्षेत्र में दो कच्चे मकान और तीन गोशालाएं प्रभावित हुईं। पालमपुर में एक कच्चा मकान पूरी तरह ढह गया है, जबकि एक अन्य कच्चे मकान, चार गोशालाओं और एक शौचालय को आंशिक क्षति पहुंची है। जयसिंहपुर में एक कच्चा मकान पूरी तरह नष्ट हो गया और एक गोशाला को नुकसान हुआ है। शाहपुर क्षेत्र में एक पक्के मकान को नुकसान हुआ है।
बारिश से सिर्फ संपत्ति ही नहीं, बल्कि जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। बैजनाथ में पहाड़ी से गिरकर एक गाय की मौत हो गई है। जिला में 20 जून से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 7 मौतें खनियारा के मनूणी खड्ड में बहने, दो सड़क हादसों, दो डूबने से, एक करंट लगने और एक आकाशीय बिजली गिरने से हुई हैं। वहीं, दो लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।