Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain water will be used for fire extinguishing and irrigation: DC

आग बुझाने और सिंचाई के लिए इस्तेमाल होगा वर्षा जल : डीसी

Fri, 15 Dec 2023 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Rain water will be used for fire extinguishing and irrigation: DC
धर्मशाला। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल को संग्रहित कर फायर सेफ्टी और सिंचाई के लिए उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए पायलट आधार पर कांगड़ा जिले के भवारना ब्लाॅक के दैहण तथा रमेहड़ पंचायतों के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसमें ग्रामीण विकास विभाग बतौर नोडल विभाग कार्य करेगा जबकि जलशक्ति, वन विभाग तथा कृषि विभाग आपसी समन्वय के साथ इस दिशा में कार्य करेंगे। इस बाबत उपायुक्त डाॅ निपुण जिंदल की अध्यक्षता में एनआईसी के सभागार में बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिले में जल संरक्षण और उसका सही उपयोग करने पर विशेष फोक्स किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सरकारी तथा निजी भवनों में वर्षा जल संग्रहण ढांचे विकसित किए गए हैं। इसका पूरा डाटाबेस तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे इन जल संग्रहण ढांचों का पानी कूहलों या पाइपों के माध्यम से खेतों की सिंचाई के लिए पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही वर्षा जल संग्रहण ढांचों से पानी कूहलों तथा पाइपों के माध्यम से भंडारण टैंकों तक भी पहुंचाने की योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल भंडारण टैंक निर्मित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग को संबंधित पंचायतों में कूहलों की स्थिति के बारे में डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जहां संभव हो, खड्डों पर भी चेक डैम निर्मित कर जल संग्रहण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। वन विभाग को अमृत सरोवरों के जल के उपयोग के बारे में भी उचित प्लान करने के लिए कहा गया है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी डीआरडीए चंद्रवीर सिंह सहित जलशक्ति विभाग, वन तथा कृषि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed