फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain water and debris entered shops and streets in Noorpur city

Kangra News: नूरपुर शहर में दुकानों और गलियों में घुसा बारिश का पानी और मलबा

Wed, 21 Aug 2024 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 21 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Rain water and debris entered shops and streets in Noorpur city
नूरपुर(कांगड़ा)। सोमवार रात मूसलाधार बारिश के चलते शहर में कई जगहों पर नाले में उफान से मटमैला पानी रिहायशी इलाके और व्यवसायिक परिसरों में घुस गया। बारिश के पानी से दुकानों के आगे और गलियों में मलबा जमा होने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। वहीं, चौगान बाजार की मुख्य सड़क पर भी नालों के पानी की मार के चलते गहरे गड्ढे बन गए है, जिससे वाहन चालकों सहित पैदल राहगीरों का भी चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहर के वार्ड एक में मेन नाले में पानी की निकासी बाधित होने से बारिश का पानी और मलबा रिहायशी मकानों और व्यवसायिक परिसरों में घुस गया। यहां वार्ड एक में सूरज टिल्ले के साथ निकलने वाले फोरलेन बाइपास की रोड कटिंग का मलबा बारिश के पानी के साथ नाले में जमा हो रहा है और आगे नाले में पानी की निकासी बाधित होने से पानी मोहल्ले और बाहर मेन सड़क पर दुकानों व खोखों में घुस रहा है। वार्ड एक के पार्षद करनैल सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही नाले में जमा मलबे को नगर परिषद ने जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया था। जोकि दोबारा तेज बारिशों की वजह से जमा हो गया है।
विज्ञापन

जबकि डंगे की व्यवस्था न होने की वजह से फोरलेन बाइपास की कटिंग का मलबा बार-बार बारिश के पानी के साथ बहकर मोहल्ले में आ रहा है। स्थानीय दुकानदारों कुशल कुमार, विधि लाल, मनोहर लाल, पवन कुमार, कुलदीप महाजन, प्रमोद, रमन कुमार, गुलशन महाजन, विपन महाजन, युदवीर, रविंद्र कुमार, रघुवीर सिंह, कुलजीत और राम चंद इत्यादि ने बताया कि नाले में फोरलेन बाइपास की कटिंग का सारा मलबा बारिश के पानी के साथ नाले से होकर दुकानों व रिहायशी मकानों में पहुंच रहा है। जबकि नाले में पानी की उचित निकासी न होने से बारिश में सारा पानी बाजार की तरफ रुख कर लेता हैं। स्थानीय लोगों ने पानी की उचित निकासी का प्रबंध करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नूरपुर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि वार्ड एक में मेन सड़क पर पुली तंग होने से नाले के पानी की निकासी बाधित हो रही है। जबकि रिहायशी इलाके और व्यवसायिक परिसरों में आने वाला मलबा बाइपास की रोड कटिंग से आ रहा है। इस मामले को नेशनल हाइवे आथोरिटी के ध्यान में लाया जाएगा। फिलहाल जेसीबी और ट्रैक्टर के अलावा सफाई कर्मचारियों को मलबा हटाने के काम पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed