फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain-stricken farmers were hit hard by hailstorms.

Kangra News: बारिश के सताए किसानों की ओलावृष्टि ने तोड़ी कमर

Wed, 06 May 2026 02:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 06 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rain-stricken farmers were hit hard by hailstorms.
गर्मी के दिनों में बढ गई सर्दी...मई के माह के अक्सर धर्मशाला का तापमान 35 डिग्री से​​ल्सियस स
धर्मशाला। लगातार बारिश से परेशान किसानों की कमर मंगलवार को ओलावृष्टि ने तोड़ दी। खेतों में खड़ी और कटी गेहूं की फसल बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब होने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

वहीं, मई में मौसम ने अचानक करवट लेकर लोगों को चौंका दिया है। आमतौर पर मई में पड़ने वाली तेज गर्मी की जगह इस बार जिले में ठंडक महसूस की जा रही है। मंगलवार को सुबह और शाम हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद धर्मशाला और ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। शाम को ओलावृष्टि ने लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने से लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। उधर, किसानों का कहना है कि लगातार नमी और ठंडक के कारण गेहूं की कटाई और भंडारण में दिक्कतें आ रही हैं। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed