फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Rain and Rohru won the volleyball matches.

Kangra News: बॉलीवाल में रैहन और रोहड़ू ने मैच जीते

Tue, 18 Nov 2025 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Nov 2025 07:42 AM IST
विज्ञापन
Rain and Rohru won the volleyball matches.
राजकीय महिला बहु तकनीकी महाविद्यालय कदाना रैहन में प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ी। -स्रोत :
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय महिला बहु-तकनीकी महाविद्यालय कदाना रैहन में शुरू हुई 27वीं राज्य स्तरीय गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल मुकाबलों में प्रतिभागी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबाल मुकाबले में मेजबान रैहन कॉलेज ने कांगड़ा को हराकर विजय हासिल की।
विज्ञापन

इसके अलावा रोहड़ू ने तलवाड़ को, सुंदरनगर ने लाहौल-स्पीति को और चंबा ने प्रगति नगर को मात दी। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी रैहन ने तलवाड़ को हराते हुए जीत दर्ज की। इसके अलावा हमीरपुर ने बिलासपुर, कुल्लू ने बनीखेत, कांगड़ा ने रोहड़ू और प्रगति नगर ने पांवटा साहिब को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बैडमिंटन में हमीरपुर ने बनीखेत, किन्नौर ने प्रगति नगर तथा लाहौल-स्पीति ने सुंदरनगर को हराया। रैहन की टीम ने भी अंबोटा को हराकर जीत दर्ज की और अगले चरण में जगह बनाई। पहले दिन हुए सभी मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा और प्रतियोगिता में रोमांचपूर्ण शुरुआत देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed