{"_id":"6ab57adf7757690ed00b18b3","slug":"rahen-emerged-as-the-winner-in-hockey-while-kangra-won-in-handball-kangra-news-c-95-1-kng1047-257651-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हॉकी में रैहन और हैंडबाल में कांगड़ा बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हॉकी में रैहन और हैंडबाल में कांगड़ा बने विजेता
Fri, 25 Sep 2026 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 25 Sep 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
इंदौरा में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की मेजर गेम्स में बास्केटबाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी
ठाकुरद्वारा/इंदौरा (कांगड़ा)। राजकीय सुंदर सिंह मल्हा सिंह आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा की मेजबानी में आयोजित चार दिवसीय अंडर-19 छात्र वर्ग जिला स्तरीय मेजर गेम्स में वीरवार को विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के खिताबी और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
प्रतियोगिता के हॉकी फाइनल में कॉमरेड रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियारा को 3-1 गोल के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, हैंडबाल के बेहद रोमांचक फाइनल मैच में जीएवी कांगड़ा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जवाली को कड़े मुकाबले में 14-13 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कृष्ण शर्मा ने जानकारी दी कि चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का 25 सितंबर को समापन होगा। समापन समारोह में एसडीएम इंदौरा डॉ. सुरेंद्र ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान फुटबाल और बास्केटबाल के फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे और इसके उपरांत मुख्यातिथि की ओर से विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम
फुटबाल सेमीफाइनल 1: रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली ने एकतरफा मुकाबले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्याली को 4-0 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फुटबाल सेमीफाइनल 2: कॉमरेड रामचंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैहन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा को 1-0 से मात देकर फाइनल का टिकट कटाया।
बास्केटबाल सेमीफाइनल 1: सेंट पॉल स्कूल पालमपुर ने एम एकेडमी जयसिंहपुर को 80-35 के भारी अंतर से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।
बास्केटबाल सेमीफाइनल 2: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डरोह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संघोल को 80-64 अंकों से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया।