{"_id":"6187e50879630818a7616def","slug":"rage-rally-will-be-held-on-16th-for-the-establishment-of-cu-in-dharamsala-kangra-news-sml3894922200","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयू की स्थापना को 16 को धर्मशाला में होगी रोष रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयू की स्थापना को 16 को धर्मशाला में होगी रोष रैली
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। केंद्रीय विश्वविद्यालय की पूर्ण रूपेण स्थापना धर्मशाला में ही हो, इसके लिए समाजसेवी संस्थाएं और विकास खंड धर्मशाला के जन प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को विश्वकर्मा मंदिर नरवाना बाजार में हुई।
बैठक में विभिन्न संगठनों और जन प्रतिनिधियों सहित 100 लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 16 नवंबर को धर्मशाला में होने वाली रोष रैली को सफल बनाने के लिए हर पंचायत में जनसंपर्क अभियान छेड़ कर सभी लोगों को एकजुट होने का आह्वान कर जोड़ा जाएगा।
साथ ही यह भी फैसला लिया गया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय पर कोई भी राजनीति सहन नहीं होगी। बैठक में जिला परिषद सदस्य रविंद्र कुमार, बल्ला जदरांगल पंचायत के उपप्रधान सुनील दत्त, एडवोकेट अतुल भारद्वाज, सोकणी द कोट के प्रधान अमर सिंह, उपपप्रधान चुनी लाल, प्रवीण हाकम, कड करिडयाना के पूर्व प्रधान राकेश कुमार, सुरेंद्र, महेश, राजेश कपूर, सेवानिवृत्त कैप्टन कुलवंत तथा विभिन्न पंचायतों के उपपप्रधान और वार्ड पंच शामिल रहे।