फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Raehan Hospital did not get specialist doctors, people are angry

Kangra News: रैहन अस्पताल को नहीं मिले विशेषज्ञ चिकित्सक, लोगों में रोष

Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 17 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Raehan Hospital did not get specialist doctors, people are angry
रैहन (कांगड़ा)। सरकारी अस्पतालों में हाल ही में हुई चिकित्सकों की तैनाती में सिविल अस्पताल रैहन को नजरअंदाज किए जाने पर क्षेत्र के लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि रैहन क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर है। बावजूद इसके यहां एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताया है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है, रैहन अस्पताल की लगातार अनदेखी की जा रही है। न तो यहां जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं और न ही स्टाफ की कमी को दूर किया जा रहा है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द रैहन अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि रैहन सिविल अस्पताल में जल्द विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


रैहन अस्पताल से भेदभाव किया जा रहा है। रैहन में एक भी डॉक्टर तैनात न करके तीन चिकित्सकों की फतेहपुर में तैनाती करना रैहन की जनता के हितों के साथ विश्वासघात है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चेतन चंबियाल, रैहन व्यापार मंडल प्रधान

रैहन सिविल अस्पताल की पिछले दो साल से अनदेखी हो रही है। यह अस्पताल क्षेत्र की बड़ी आबादी को चिकित्सा सुविधा देता है। अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तियां होनी चाहिए ताकि मरीजों को दूर-दराज न जाना पड़े।
- संजीव चंबियाल, प्रधान, गोलवां पंचायत

रैहन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। इससे मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं को राहत मिल सके। एक्स रे मशीन काफी पुरानी हो चुकी है, जिससे रिपोर्ट साफ नहीं आती है। इसकी जगह नई मशीन लगाई जाए।
- राजिंद्र धनाेआ, समाजसेवी

रैहन अस्पताल में लंबे समय से विशेषज्ञों चिकित्सकों की तैनाती की मांग की जा रही है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल में अल्ट्रा साउंड मशीन और आधुनिक प्रयोगशाला भी उपलब्ध होनी चाहिए।
नंदन कुमार, स्थानीय निवासी

रैहन अस्पताल में महिला रोग विशषज्ञ की तैनाती की बहुत आवश्यकता है। इस समय महिलाओं को अपनी बीमारियों के इलाज किए फतेहपुर, नूरपुर और टांडा अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड और 108 एंबुलेंस की सुविधा सहित रात्रि में आपातकालीन सुविधा अस्पताल में उपलब्ध होनी चाहिए।

निशा डढवाल, पंचायत प्रधान रैहन
अस्पताल में रिक्त पदों की स्थिति के बारे में आला अधिकारियों को समय-समय पर अवगत करवाया जाता है। भविष्य में रैहन अस्पताल में भी चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
- डॉ. ऋचा मल्होत्रा, बीएमओ फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed