{"_id":"6aaafb193ecffe98be06b487","slug":"racing-strides-striking-a-blow-against-myths-surrounding-aids-and-tb-kangra-news-c-95-1-kng1045-256075-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दौड़े कदम, एड्स-टीबी की भ्रांतियों पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दौड़े कदम, एड्स-टीबी की भ्रांतियों पर प्रहार
विज्ञापन
धर्मशाला में एचआईवी/एड्स जागरूकता को लेकर आयोजित पांच किलोमीटर ‘रेड रन’ मैराथन में भाग लेते हुए
धर्मशाला। 'जागरूक युवा, स्वस्थ समाज और भेदभाव-मुक्त भारत' के ध्येय के साथ स्वास्थ्य विभाग ने हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला परिसर से पांच किलोमीटर यूथ फेस्ट मैराथन ‘रेड रन’ का आयोजन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमेश भारती ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया।
मैराथन में जिले भर के विभिन्न कॉलेजों में स्थापित रेड रिबन क्लबों से 17 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें धर्मशाला कॉलेज, केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा, ज्ञान ज्योति कॉलेज रजोल, राजकीय डिग्री कॉलेज मुल्थान, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन कांगड़ा, जीसीटीई धर्मशाला, राजकीय फार्मेसी कॉलेज कांगड़ा, शहीद भगत सिंह फार्मेसी कॉलेज पालमपुर, गुरु द्रोणाचार्य नर्सिंग कॉलेज योल कैंट, अवस्थी कॉलेज धर्मशाला और जीजीडीएसडी कॉलेज राजपुर के प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
सीएमओ ने कहा कि युवा पीढ़ी सामाजिक बदलाव की सबसे मजबूत कड़ी है। उन्होंने विद्यार्थियों से एचआईवी/एड्स एवं टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को मिटाकर सही जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला एड्स एवं क्षय रोग कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने कहा कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना और भेदभाव-मुक्त समाज का निर्माण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
विज्ञापन
-- -- -- -
मैराथन के परिणाम
महिला वर्ग: यशस्वी ने पहला स्थान हासिल किया। किरण दूसरे और मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रहीं।
पुरुष वर्ग: आंश कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनोज कुमार दूसरे और आलोक यादव तीसरे स्थान पर रहे।