{"_id":"62b4632225b715270030e89f","slug":"punjab-youth-caught-with-15-88-grams-of-chitta-in-pasu-kangra-news-sml4129995159","type":"story","status":"publish","title_hn":"15.88 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा पंजाब का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15.88 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा पंजाब का युवक
विज्ञापन
धर्मशाला। स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल फील्ड यूनिट ने पंजाब के एक युवक को 15.88 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसआई मदन लाल, हेड कांस्टेबल दीपक व आरक्षी दिलबाग सिंह ने एक युवक को 15.88 ग्राम चिट्टे के साथ पंचायत पासू में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान संदीप कुमार (19) पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नंबर 13 तहसील व जिला तरनतारन (पंजाब) के रूप में हुई है।
आरोपी ने बताया कि वह पिछले कल ही पंजाब से धर्मशाला आया था। वह यह नशीला पदार्थ पंजाब से ही लेकर यहां बेचने आया था। पुष्टि करते हुए डीएसपी धर्मशाला बलदेव दत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।