फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Punjab man dies after being hit by train

डमटाल में ट्रेन की चपेट में आने से पंजाब के व्यक्ति की मौत

Wed, 04 Aug 2021 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Punjab man dies after being hit by train
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। डमटाल रेलवे ट्रैक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान पाल सिंह पुत्र गुरमुख सिंह निवासी आलमपुर जिला पटियाला, पंजाब के रूप में हुई है। मृतक डमटाल में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था।
विज्ञापन

कंदरोड़ी रेलवे चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम मोहटली रैंप टू डमटाल रेलवे ट्रैक के मध्य एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए वे पूरे स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि पाल सिंह कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। चौकी प्रभारी ने बताया कि शव का नूरपुर के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार के सदस्यों के हवाले कर दिया है। वहीं, रेलवे चौकी प्रभारी दविंद्र सिंह ने लोगों से आग्रह किया है कि रेलवे ट्रैक से आने जाने के बजाय अन्य रास्तों का प्रयोग करें। रेलगाड़ी ट्रैक पर चलने से कोई भी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए सभी लोगों से आग्रह है कि रेलवे ट्रैक बाँर रेलवे लाइन से दूरी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed