फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Provision of one post, one pension should be implemented in civil also: Sangh

एक पद, एक पेंशन का प्रावधान सिविल में भी करें लागू : संघ

Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 13 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Provision of one post, one pension should be implemented in civil also: Sangh
राजा का तालाब (कांगड़ा)। डाक एवं रेलवे मेल सेवा पेंशनर्स संघ जिला कांगड़ा इकाई की आम बैठक जिला प्रधान अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को राजा का तालाब में आयोजित की गई। बैठक में सभी ने सरकार से भूतपूर्व सैनिकों की तर्ज पर एक पद, एक पेंशन का प्रावधान सिविल में लागू करने का आग्रह किया। सेवानिवृत्त अधीक्षक रामतीर्थ शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

इस दौरान मंच का संचालन अक्षय कुमार ने किया। इस मौके पर प्रधान अश्वनी कुमार, जिला सचिव बलवंत धीमान, प्यार सिंह गुलेरिया, बालक राम, मेहर सिंह राणा, राम तीर्थ शर्मा, सुख लाल, करतार चंबियाल, पुरुषोत्तम दास, तरसेम लाल, कुलदीप संदल और रोशन लाल रिहालिया ने सामूहिक रूप से केंद्र सरकार से पेंशनर्स की ज्वलंत समस्याओं का समाधान शीघ्र अति शीघ्र करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

वहीं, मेडिकल कैशलेस उपचार सुविधा, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये प्रति माह करने, 65,70,75 वर्ष की आयु होने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने, आठवें वेतन आयोग का गठन करने, कम्यूटेशन पेंशन की कटौती अवधि 12 वर्ष करने, पुरानी पेंशन बहाल करने और कोरोना काल का रुका हुआ 18 माह का महंगाई भत्ते का बकाया देने, पेंशन को आयकर मुक्त रखने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर दिवंगत पेंशनर्स मोहिंद्र पाल, कर्म चंद, स्वरूप वैद्य, दया राम, कुंदन लाल शर्मा और धर्म चंद भरमौरिया के निधन पर उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। वहीं, 80 वर्ष की आयु पार कर चुके पेंशनर्स तरसेम लाल मोरे और इलेची राम को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed