फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Provide relief to those dropped from the BPL list due to lack of work: Sunny

काम न मिलने से बीपीएल सूची से बाहर हुए लोगों को दें राहत : सन्नी

Tue, 11 Aug 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 11 Aug 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Provide relief to those dropped from the BPL list due to lack of work: Sunny
बैजनाथ (कांगड़ा)। सेहल पंचायत के प्रधान सन्नी कपूर, उपप्रधान भीखम दास और बीडीसी सदस्य रविंद्र कुमार ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि वीबी जीरामजी योजना में काम न मिलने के कारण बीपीएल सूची से बाहर हुए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को विशेष राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर रोजगार उपलब्ध न हो पाना इन परिवारों की गलती नहीं है। वर्ष 2025-26 में पिछली पंचायत के कार्यकाल के दौरान वीबी जीरामजी योजना के कई कार्य ठेके के माध्यम से करवाए गए थे। इसके चलते कई वास्तविक जरूरतमंद मजदूरों को वीबी जीरामजी योजना के तहत एक भी दिन काम नहीं मिल पाया। अब जब ऐसे परिवारों ने बीपीएल सूची में शामिल होने के लिए आवेदन किया, तो कमेटी ने निर्धारित अवधि में वीबी जीरामजी योजना रोजगार न मिलने की शर्त के आधार पर उन्हें सूची से बाहर कर दिया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि संबंधित परिवार सरकार की अन्य सभी शर्तें पूरी करते हैं। ऐसे में केवल वीबी जीरामजी योजना में काम न मिलने के आधार पर उन्हें बीपीएल सुविधाओं से वंचित करना अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed