फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Protest rally to be taken out tomorrow against atrocities on Hindus in Bangladesh

Kangra News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में कल निकाली जाएगी रोष रैली

Mon, 09 Dec 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Dec 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Protest rally to be taken out tomorrow against atrocities on Hindus in Bangladesh
वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक में बैठक के उपरांत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि
चौगान से मिनी सचिवालय तक सुबह 11 बजे रैली निकाल संस्थाएं राष्ट्रपति को भेजेंगी ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर (कांगड़ा)। बंगलादेश में हिंदुओं और साधु समाज पर हो रहे अत्याचार एवं नरसंहार के विरोध में नूरपुर में त्रिगर्त सनातन संस्कृति रक्षा मंच की अगुवाई में विभिन्न संगठन 10 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संस्थाओं की ओर से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। धरना प्रदर्शन की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को वजीर राम सिंह पठानिया स्मारक परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में त्रिगर्त सनातन संस्कृति रक्षा मंच की अगुवाई में 10 दिसंबर को बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचार के विरोध में धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में तय किया गया कि नूरपुर से ज्यादा से ज्यादा लोग धरना-प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दर्ज करवाएं। मंगलवार को सुबह 11 बजे चौगान से मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली जाएगी। रैली में नूरपुर के अलावा इंदौरा, फतेहपुर, जवाली और भटियात विधानसभा क्षेत्रों के लोग हिस्सा लेंगे। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं और साधु समाज के ऊपर किए जा रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

संगठनों ने समस्त हिंदू समाज से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर रोष प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा, पार्षद एवं राजा साहब दशहरा कमेटी के अध्यक्ष गौरव महाजन, नूरपुर तहसील ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष इंद्र पाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के महासचिव जसवंत धीमान, धीमान कल्याण महासभा के महासचिव देसराज धीमान, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र समकड़िया सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed