{"_id":"6800083a1c60e2adb501019c","slug":"protest-expressed-for-not-giving-seat-under-the-prescribed-quota-kangra-news-c-95-1-kng1004-173602-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: निर्धारित कोटे के तहत सीट न देने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: निर्धारित कोटे के तहत सीट न देने पर जताया विरोध
Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासंघ के अधीन धर्मशाला ब्लाॅक कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को उपाध्यक्ष पवन चौधरी के निवास टीका बणी योल में आयोजित की गई। बैठक महासंघ के पदाधिकारियों की ओर से वर्ग के लिए निर्धारित कोटे के तहत शिक्षण संस्थानों में सीटें न देने पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि इस मांग को कांग्रेस और भाजपा सरकार के नेताओं के समक्ष उठा चुके हैं लेकिन इस पर किसी भी सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया।
इस वर्ग की अनदेखी के चलते अब आगामी विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनाव में उतारने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि महासंघ की मांगे जब तक पूरी नहीं होती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस वर्ग की अनदेखी के चलते अब आगामी विधानसभा में अपना प्रतिनिधि चुनाव में उतारने का निर्णय लिया गया। उपाध्यक्ष ने कहा कि महासंघ की मांगे जब तक पूरी नहीं होती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन