{"_id":"6aca312c1c2df8134b030d12","slug":"prof-mahesh-kulharia-appointed-president-of-the-himalayan-life-science-society-kangra-news-c-95-1-ssml1021-260640-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्रो. महेश कुलहारिया बने हिमालयन लाइफ साइंस सोसायटी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्रो. महेश कुलहारिया बने हिमालयन लाइफ साइंस सोसायटी के अध्यक्ष
विज्ञापन
तीन साल के लिए नई कार्यकारिणी गठित, शोध और अकादमिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) के शाहपुर परिसर स्थित स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के अंतर्गत हिमालयन लाइफ साइंस सोसायटी की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इसमें प्रो. महेश कुलहारिया को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक प्रो. प्रदीप कुमार ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। कुलपति एवं सोसायटी के मुख्य संरक्षक प्रो. सत प्रकाश बंसल और संरक्षक प्रो. प्रदीप कुमार ने निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार, महासचिव डॉ. मनोरमा पात्रा और उनकी कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की।
नई कार्यकारिणी में डॉ. राकेश कुमार दरोच, डॉ. सचिन उपमन्यु और प्रो. प्रवीण मेहता उपाध्यक्ष चुने गए। डॉ. राकेश कुमार ठाकुर को महासचिव और डॉ. दिनेश लखनपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। राजेश कुमार, विनीत सिंह ठाकुर, रिया रेहान और अनमोल सूद संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
सोसायटी हिमालयी और पहाड़ी क्षेत्रों में जीव विज्ञान से जुड़े शोध, नवाचार और अकादमिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने अनुसंधान को प्रोत्साहित करने, नए सदस्यों को जोड़ने और अकादमिक सहयोग मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।