फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Process to cancel guest house registration begins

Kangra News: गेस्ट हाउस का पंजीकरण रद्द कराने की प्रक्रिया शुरू

Sun, 06 Jul 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 06 Jul 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
Process to cancel guest house registration begins
कांगड़ा। टांडा मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक निजी गेस्ट हाउस की असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता सामने आने के बाद अब पुलिस ने इसका पंजीकरण रद्द कराने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी तथ्यों पर रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दी है और सख्त कार्रवाई की सिफारिश भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापा मारा था, जहां दो युवतियों को रेस्क्यू किया गया और पंजाब निवासी एक महिला को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि गेस्ट हाउस के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है ताकि गेस्ट हाउस का पंजीकरण रद्द करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रेस्क्यू की गई दोनों युवतियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनके बयान कलमबद्ध किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सतर्कता के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed