फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Process of lie detection test of suspects in Ballah murder case begins

Kangra News: बल्लाह हत्या के मामले में संदिग्धों के लाई डिटेक्शन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू

Tue, 18 Mar 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 18 Mar 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Process of lie detection test of suspects in Ballah murder case begins
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के भवारना थाना क्षेत्र के बल्लाह में हुए महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने अब लाई डिटेक्शन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कांगड़ा पुलिस को कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सोमवार को शिमला स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में एक संदिग्ध व्यक्ति का लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस अब मृतका के परिवार के सदस्यों और अन्य संदिग्धों को भी इस जांच प्रक्रिया में शामिल करेगी। इससे पहले पुलिस ने मामले की जांच के दौरान 100 से अधिक लोगों के डीएनए टेस्ट भी करवाए थे, लेकिन उनमें कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे। इसके बाद पुलिस ने लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाने का निर्णय लिया और न्यायालय से इसकी अनुमति मांगी। अब मंजूरी मिलने के बाद यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

18 अप्रैल 2024 को रझूं पंचायत के नलोट गांव की कुसुम (50) का शव बल्लाह खतीन के जंगल में मिला था। हत्या गला रेतकर की गई थी, और शव को सड़क किनारे पुली के पास पत्तों और मुर्गियों के पंखों से ढका गया था। यह मामला सामने आते ही पुलिस ने व्यापक जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अब उन लोगों का लाई डिटेक्शन टेस्ट करवाएगी, जिनकी मोबाइल लोकेशन घटना वाले दिन घटनास्थल के आसपास पाई गई थी। इसके अलावा कुछ अन्य संदिग्धों को भी चिह्निन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बल्लाह मर्डर केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लाई डिटेक्शन टेस्ट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार को शिमला में एक व्यक्ति का टेस्ट करवाया गया है। आने वाले दिनों में अन्य चिह्नित लोगों का भी टेस्ट करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed