{"_id":"6635534c50dbfa7d9200490c","slug":"private-bus-stopped-running-on-the-prescribed-route-kangra-news-c-95-1-kng1003-133419-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: निर्धारित रूट पर निजी बस ने चलने से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: निर्धारित रूट पर निजी बस ने चलने से रोष
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। निजी बस पिछले आठ माह से अपने निर्धारित रूट पर न चलने से क्षेत्र के लोगों में रोष है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बस जसूर से रानीताल होते हुए 32 मील, बग्गा, कुठेड़, नडोली, दुराना, हारचक्कियां, लपियाना, मनेई और लंज से रानीताल जाती थी लेकिन वर्तमान में यह बस सेवा बंद है। बस सेवा बंद होने से विधानसभा क्षेत्र नूरपुर, जवाली, शाहपुर और कांगड़ा की दो दर्जन ग्राम पंचायतों के लगभग 80 हजार लोगों को यातायात की असुविधा झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के बूढ़े और बुजुर्ग बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचने के लिए मजबूरन निजी वाहनों का सहारा लेकर भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत सिहुणी, जांगल और अन्य दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे परेशान हो रहे हैं।
क्या बोले स्कूली विद्यार्थी
स्कूली विद्यार्थियों आरुषि, अनामिका, नीतिका, नेहा, अनमोल, आदित्य, राहुल आदि ने रोष प्रकट करते हुए प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार उनकी समस्याओं को ध्यान में रखकर तुरंत बस चलाने के आदेश दे या इस रूट को रद्द कर अन्य बस सेवा शुरू करे। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जांगल की प्रधान अनीता राणा, कुठेड़ के सुशील कुमार, नडोली की प्रधान बीना पगडोत्रा, दुराना से शालू देवी, कैप्टन चुनीलाल, दुर्गादास, रवजेश कुमारी आदि ने सरकार से मांग की है कि व्यापक जनहित में इस बस का रूट परमिट रद्द कर किसी अन्य सरकारी बस को चलाया जाए।