{"_id":"68585d461c4c4361e508cac3","slug":"priority-is-development-of-villages-by-solving-problems-kamlesh-kangra-news-c-95-1-kng1002-182739-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं दूर कर गांवों का विकास प्राथमिकता : कमलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं दूर कर गांवों का विकास प्राथमिकता : कमलेश
Mon, 23 Jun 2025 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर कर गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। विधायक गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को बंगोली और भटौली पंचायत में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास को प्राथमिकता देते हुए देहरा की हर पंचायत में विकास कार्यों के लिए सरकार द्वारा पांच-पांच लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा की जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है, इसलिए उनका एकमात्र ध्येय देहरा वासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। देहरा विधानसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अगर कोई समस्या लेकर आता है तो उसको दूर करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। देहरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी योजना के साथ सरकार काम कर रही है। उनके कार्यकाल में ही देहरा में विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग के सर्किल ऑफिस खोले गए हैं, जिससे यहां विकास कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही देहरा को पुलिस जिला भी बनाया गया है।